भागलपुर, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेल खंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजस्व के मामले में मंडल में 19वें स्थान पर रहने वाले इस स्टेशन पर पिछले छह महीनों से शौचालय की सुविधा पूरी तरह बंद है। इससे प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ऑफ सीजन में भी स्टेशन से प्रतिमाह लगभग 60 से 70 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद यात्रियों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराना रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्टेशन के सर्कुलेट एरिया में स्थित पुराने...