भागलपुर, जनवरी 7 -- सहरसा। सहरसा पुलिस ने बनगांव थाना क्षेत्र के नवोदय बायपास समीप मंगलवार की शाम जलई थाना क्षेत्र के घोघेपुर निवासी शशि राय साथ हुए बाइक व मोबाइल लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने चांदनी चौक समीप हथियार साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया ।जिससे पूछताछ के दौरान पता चला की दोनों ने अपने अन्य साथियों साथ बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।सदर थाना पुलिस की तत्परता से महज कुछ हीं घंटे के दौरान लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूटी हुई बाइक व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। फरार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.