भागलपुर, जनवरी 4 -- सहरसा, नगर संवाददाता। चोरों शहर के गांधी पथ स्थित घर में लाखों के जेवरात सहित रूपये चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस, स्वान दस्ता घटनास्थल पर जाकर छानबीन किया। फिंगर प्रिंट टीम द्वारा भी छानबीन किया गया। पीड़ित वीर कुंवर सिंह चौक गांधी पथ कोसी कालोनी निवासी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि वह भू अर्जन कार्यालय में पदस्थापित हैं। आवंटित सरकारी आवास में दो जनवरी की रात 52 हजार रूपये सहित लाखों के जेवरात, कपड़ा आदि चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने बताया कि चोर चाहरदीवारी फांद कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी हो की सदर थाना से घटनास्थल की दूरी काफी कम है। परिजनों के घर में रहते चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीडित गृहस्वामी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल जाकर जांच पड़...