भागलपुर, फरवरी 11 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी 2 में मंगलवार देर रात नाश्ते के तीन सौ रूपये मांगने पर दुकानदार मोनु साह साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान कर्मी गांधी पथ निवासी मो निजाम का लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जख्मी दुकानदार कहरा रोड निवासी मोनू साह ने बताया कि प्रेमलता अमरेन्द्र मिश्र कॉलेज समीप कपड़ा , भुजा-पकौड़ी और वसुधा केंद्र की दुकान है।मंगलवार को रात करीब 10 युवक दुकान पर आया और नाश्ता किया।जिसका तीन सौ रुपये मांगने पर युवक बहस करने लगा। मारपीट करने लगा।लोहे की रॉड से हमला करने के कारण कर्मी मो निजाम का सिर फट गया।जिसके बाद सभी युवक भाग निकले। घटना की सूचना टीओपी दो को दी गई।पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने में जूटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.