भागलपुर, फरवरी 6 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पडडिया पंचायत के मैना गांव में गुरूवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने से एक परिवार के तीन वाहन जलकर बर्बाद हो गया है। जानकारी अनुसार मैना गांव स्थित महादलित टोला में अरविंद सादा के बांस खंड के कच्चे घर में आग लग गया। जिससे घर में लगे दो बाइक और एक ई-रिक्शा पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे कर वाहनो को बाहर निकाला, लेकिन तबतक सभी वाहन बर्बाद हो गया था। उक्त बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने कहा अभीतक आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.