भागलपुर, मई 28 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में मंगलवार को आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में कराया जा रहा है। घायलों में मध्य विद्यालय धरहरा की रसोइया दुखन यादव की 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी, उनके ही परिवार की सदस्य एवं स्व. फुलेंद्र यादव की 40 वर्षीय पत्नी छठी देवी, तथा रसोइया का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं। रूबी देवी और छठी देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपक कुमार के पैर में गंभीर चोट लगी है। जख्मी ने बताया कि पड़ोसी प्रदीप यादव, मनीषा देवी, मंजू देवी, इंदु देवी, नीतू देवी सहित अन्य लोग बिना किसी स्पष्ट कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने रूबी देवी और छठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.