भागलपुर, जून 11 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक स्व. संतोष कुमार झा का पौत्र व किशोर कुमार झा खुशरू व माता सोनी देवी का पुत्र दिव्यांश कुमार ने राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति 2024/25 में सफलता पाकर परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया है। वर्ग आठ के छात्र दिव्यांश का चयन सामान्य कोटि वर्ग में हुआ है। उसकी इस सफलता पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने खुशी जताते बधाई दिया है। मुखिया सोनी कुमारी, सरपंच दुर्गा कुमारी, पंसस आशुतोष कुमार झा व इंद्र कुमार दास, पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई, पूर्व सरपंच निशा कांत ठाकुर, प्रो. अशोक झा, श्रीकृष्ण झा, बिनोद झा सहित विद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.