भागलपुर, मार्च 21 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के मनहारा पूल के निकट बुधवार को दिनदहाड़े हुये लूटकांड मामले का अबतक कोई पटापेक्ष नहीं हुआ है। बिहरा थाना पुलिस द्वारा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात बताई जा रही है लेकिन अबतक न तो अपराधी पुलिस के पकड़ में आया है और न ही गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शान्त पड़े इलाके में लूट की हो रही इस तरह की घटना शुरू होने से प्रशासन भी अचंभित है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि अपराधी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर बिन्दु को ध्यान में रखकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासा की बात बताई गई। मालूम हो कि दो दिन पूर्व दिनदहाड़े सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के मनहारा पूल(पुरीख के समीप) के निकल एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.