भागलपुर, मार्च 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। राज्य की कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार नलकूप परिसर में चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन धाम से आए आचार्य रामनयन जी महाराज ने भगवान श्रीराम की बाललीला का बखान किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म अवध नरेश राजा दशरथ के यहां हुआ।श्रीराम अत्यंत सुंदर थे। उनको देखते ही मन लुभा जाता था।राजा दशरथ और रानी कौशल्या के प्रेम में वशीभूत होकर श्री राम पवित्र बाल लीला करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार माता कौशल्या ने श्रीराम को स्नान और श्रृंगार करा कर झूला पर सुला दिया। स्नान कर कुलदेव की पूजा कर नैवेद्य भोग लगाकर पाक गृह गई। जब वह लौट कर पूजा स्थल पर आई तो देखा कि देवता को चढ़ाए गए नैवेद्य शिशुरूपी भगवान राम भोजन कर रहे हैं। जब झूला पर जाकर देखा तो वहां भी श्री राम को झूले पर सोते प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.