भागलपुर, अप्रैल 10 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में बारिश होते हो आंख मिचोली करना चालू कर दिया है, जिससे लोगो को परेशानी उत्पन्न होने लगा है। खजूरी, बैजनाथपुर, तिरी, लक्ष्मीनियां, भगवानपुर, मुसहरनियां, सौरबाजार समेत कई गांव के उपभोक्ताओं ने बताया कि हल्की सी बारिश, आंधी तूफान आते ही बिजली घंटो घंटो तक कटी हुई रह जाती है। जिससे परेशानी उत्पन्न होनी लगती है। बुधवार की रात जहां लोगो को अंधेरा में खाना बनाना पड़ा तो गुरुवार के शुबह से बिजली दिनभर कटी रह गई। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण फीडर में कुछ गडबडी आ गई थी जिसे ठीक करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.