भागलपुर, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के कांठो बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार की रात मंदिर छत ढलाई कार्य की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा मटेश्वर नाथ का आकर्षक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। पूजा के उपरांत आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। गायक शंकर बिहारी, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर न्यास समिति एवं डाक कांवरिया...