भागलपुर, नवम्बर 28 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना क्षेत्र के पामा पंचायत वार्ड 10 में गुरुवार की देर रात वहियार स्थित बगीचा में रखे 12 एकड़ का धान की टाल में आग लगने से लाखों की क्षति होने की मामला सामने आया है। जबकि धान की टाल में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पामा वार्ड 10 निवासी किसान रणविजय कुमार ने बताया कि वे सभी अपने घर पर सो रहें थें। देर रात जानकारी मिली कि उनके बगीचा में रखा धान की टाल में आग लग गया है। ये लोग पहुंचकर मोटर से पानी का सहारा लेते आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाता तब तक लगभग 10 एकड़ का धान जलकर राख हो चुका था। मात्र दो एकड़ का धान बच पाया। किसान रणविजय कुमार ने कहा उनकी सामाजिक स्तर पर किसी से कोई दुश्मनी व विवाद नहीं है। और न ही किसी पर कोई शक है। धान की टाल में आग लगने से लाखो...