भागलपुर, फरवरी 15 -- महिषी। जलई थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पश्चिम पेट्रोल पम्प के निकट रविवार की दोपहर स्टेट बस की ठोकर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वीरगांव के वार्ड संख्या 7 निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई, जबकि इस घटना में वीरगांव के ही धीरज राय एवं अशोक राय के घायल होने की सूचना मिल रही है। मृतक व उनके साथी वीरगांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सहरसा की ओर जा रही थी, जबकि स्टेट बस सहरसा से दरभंगा की ओर जा रही थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब 15 से 20 मिनट तक रोड नम्बर को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर जलई थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई अमित कुमार, महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार व एसआई रंजीत पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.