भागलपुर, दिसम्बर 7 -- सहरसा। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित व्यक्तित्व परिष्कार सत्र को संबोधित करते हुए डा. अरुण कुमार जायसवाल ने कहा प्रातःकाल स्वर्णिम काल है। इस समय पढ़ाई करेंगे तो भूलेंगे नहीं। परीक्षा में प्रश्न छूटेगा नहीं। दबाव में बिखरेंगे नहीं। भावनात्मक रूपसे मजबूत होंगे। इसलिए सुवह जागिये, गुनगुना पानी पिजिए, पेट साफ रहेगा तथा दिमाग साफ रहेगा ,पढ़ाई में मन लगेगा। उन्होंने कहा आंत में चिपकने वाला भोजन ,मैदा, बेसन,तथा फास्ट फूड नहीं खायें इसमें ट्रासफेट ज्यादा होता है। यह आपको बीमार करेगा। कहा-गायत्री मंत्र के जप एवं ध्यान से व्यक्ति संस्कारवान, प्राणवान बनता है। इस अवसर पर राव पदाधिकारी राकेश कुमार के साथ शक्तिपीठ के समस्त परिजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...