भागलपुर, जुलाई 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आर्थिक अपराध इकाई ने सहरसा में बीएसईआईडीसी पूर्व कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी किया। कोर्ट के आदेश पर कार्यपालक अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में नयाबाजार स्थित किराये के मकान पर छापेमारी की गई। इसके अलावा इसी मामले में शहर के तिवारी टोला और बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया में छापेमारी की गई।आर्थिक अपराध ईकाई के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ कागजात जब्त किया गया। टीम में दो डीएसपी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि पूर्व अभियंता प्रमोद कुमार के पास उनकी ज्ञात आय से कई गुना अधिक संपत्ति है। इस आधार पर आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 13/2025 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.