अररिया, अप्रैल 29 -- सहरसा। सहरसा न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायमूर्ति का आगमन 4 मई को होगा । निरीक्षी न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार पटना हाई कोर्ट 4 मई की शाम सहरसा पहुंचेंगे तथा 5 मई को न्यायालय का निरीक्षण करेंगे । इससे पूर्व न्यायमूर्ति का कार्यक्रम 26 अप्रैल को निर्धारित था जिसमे हुए परिवर्तन की सूचना निबंधक (निगरानी ) पटना हाई कोर्ट ने पत्र के द्वारा प्रधान जिला एवम् सत्र न्यायाधीश को भेजी गई है । न्यायमूर्ति 5 मई को टेन कोर्ट बिल्डिंग में बने ई सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। न्यायमूर्ति के आने से पूर्व पटना हाई कोर्ट से चार सदस्यीय निरीक्षण टीम न्यायालय में लंबित वादों की वस्तु स्थिति की जांच करेंगे । इस टीम में हाई कोर्ट के एसओ पंकज कुमार ए एस ओ मनोहर कुमार एएस ओ पंकज कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अभिनव कुमार है। न्यायमूर्ति के सहरसा आगमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.