भागलपुर, फरवरी 7 -- सलखुआ। कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार दोस्तों द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन किए जाने की घटना सामने आई। इस दर्दनाक घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान राजा कुमार (20 वर्ष), पिता अर्जुन सदा तथा सन्नीदेवल कुमार (18 वर्ष), पिता मांगनी सदा के रूप में हुई है। वहीं जख्मी युवकों में मुरारी कुमार (16 वर्ष), पिता कुजली सदा उर्फ संजय सदा और सनोज कुमार (14 वर्ष), पिता भोला सदा शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक आपस में दोस्त थे और गांव-घर में लौंडा नाच कार्यक्रम में काम करते थे। शुक्रवार को सभी एक साथ थे। इसी दौरान सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन - फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.