अररिया, फरवरी 10 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने सूचना पर मकुना गांव में छापेमारी कर 62 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही एक अन्य तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देसी शराब के साथ दो बाइक जब्त की। गिरफ्तार तस्कर पंकज कुमार मधेपुरा जिले के चित्ती गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...