भागलपुर, फरवरी 4 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग से संबंधित कहा कि डॉक्टर के हॉस्पिटल नहीं जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। निदेशित किया गया कि सभी कार्यरत डॉक्टरों का नाम एवं मोबाईल नंबर संबंधित पशु चिकित्सालयों में स्पश्ट रूप से दीवार लेखन करा कर प्रदर्शित किया जाय साथ हीं 24 घंटे कार्यशील अस्पतालों में रोस्टर बना कर रोस्टर की सूची भी प्रदर्शित किया जाय। विभिन्न घटकों के समीक्षा के क्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रतिनिधि सह सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार द्वारा स्पश्ट जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा स्पश्टीकरण की पृच्छा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.