भागलपुर, दिसम्बर 28 -- सलखुआ। प्रखंड के सलखुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 में भीषण ठंड की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला की। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका महिला की पहचान जयमाला देवी पति-रामचंद्र यादव के रूप में हुई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।परिजनों के अनुसार जयमाला देवी रविवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। शौच से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बिस्तर पर आते ही गिर पड़ी। हालत गंभीर होते देख परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि चिकित्सक के अनुसार मौत किस वजह से हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पद...