भागलपुर, फरवरी 19 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। खगड़िया-सोनमनकी मुख्य पथ पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक चिरैया थाना क्षेत्र के अलानी पंचायत अंतर्गत रेहरवा गांव निवासी अजीत सदा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पंजाब से करीब पंद्रह दिन पूर्व अपने पिता के साथ घर लौटा था। घर पहुंचने के लिए दोनों खगड़िया टेम्पो स्टैंड से टेम्पो पर सवार हुए। पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अजीत सदा के चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। साथ बैठे यात्रियों एवं परिजनों ने उसे तत्काल खगड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। पटना में उपचार के दौरान बुधवार की शाम अजीत सदा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक की ल...