भागलपुर, अगस्त 11 -- सोनवर्षा राज एक संवाददाता। आगामी 18 अगस्त को अपूर्व उच्च विद्यालय बलवाहाट के मैदान में जन सुराज पार्टी के बिहार बदलाव यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रखंड के कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सोनवर्षा स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी कुमार मौलेश सिंह ने कहा कि बदलाव यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अहम योगदान रहेगा और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की एक जत्था रवाना होगा।वहीं संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने कहा कि बिहार बदलाव यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को आने की अपील किया।जिससे कार्यक्रम सफल हो सके।उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ कार्यकर्ता हो...