अररिया, फरवरी 10 -- सत्तर कटैया। पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार राय ने मंगलवार से सत्तर कटैया में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। अनशन स्थल पर पूर्व उपप्रमुख अरबिंद यादव, मदन यादव, महेश कुमार, जगदेव दास, गजेंद्र कुमार, रंजन और श्याम कुमार पहुंचे तथा आंदोलन को समर्थन देते हुए गिरफ्तारी वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...