भागलपुर, दिसम्बर 29 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार पड़े कोल्ड डे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन भर घने बादल, ठंडी हवाएं और सूर्य के दर्शन न होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं आवश्यक कार्यों को छोड़कर सड़कों पर आवाजाही बेहद कम देखी जा रही है। सुबह से ही घना कोहरा और सिहरन भरी ठंड के कारण बाजार देर से खुले। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और ग्रामीण हाट-बाजारों में रौनक कम रही। दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए, जबकि ग्राहक भी जरूरत भर की खरीदारी कर जल्द घर लौटते दिखे। कोल्ड डे का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला चालकों और खेतों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.