भागलपुर, जनवरी 9 -- सहरसा। राज्य के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार को सहरसा कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पूर्वाभास किया ।करीब आधे घंटे तक कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र कुमार पांडे सहित न्यायिक पदाधिकारी, विधिवेत्ता संघ के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरे कोर्ट परिसर का मुआयना किया। इस दौरान काफी देर तक पूरे चप्पे-चप्पे का जांच पड़ताल किया गया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि सुरक्षा को लेकर माक ड्रील किया गया था। सभी व्यवस्था ठीक थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...