भागलपुर, दिसम्बर 31 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र के काँलेज गेट सोहा के वार्ड नंबर 4 निवासी टुनटुन रजक सोमवार की रात अपना ई रिक्शा दरवाजे पर लगाकर सोने चला गया था। सुबह जगने पर देखा की रिक्शा गायब था। ढूंढने पर रिक्शा मनौरी चौक के करीब लगा था। जबकि उसमें लगा चारों बैटरी गायब था। पीडित ई रिक्शा से चाउमीन बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसी तरह मनौरी गांव स्थित वार्ड नं 7 निवासी शिव यादव का भी बीते रविवार रात ई रिक्शा गायब था जो ढुढ़ने पर एनएच 107 पर लगा पाया। इसी तरह देहद पंचायत के बेहट गांव निवासी विलास साह का भी रिक्शा दरवाजे पर से अज्ञात चोरों द्वारा देहद चिमनी के करीब लगाकर चारों बैटरी चोरी कर लिया गया। एक ई रिक्शा में 12-12 वोल्ट की चार बैटरी लगती है। जिसकी किमत 45 हजार रूपये होती है। बैटरी की चोरी के बाद पीड़तों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.