भागलपुर, अप्रैल 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सलखुआ-सिमरीबख्तियारपुर नेपाल रोड के शांति चौक के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों बाइक सवार को 112 की पुलिस टीम व अमर यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया। एक बाइक सवार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी बाइक सवार व्यक्ति सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव के निवासी बेचो यादव और दूसरा बख्तियापुर थाना क्षेत्र के महखड़ गांव के निवासी अमरेश कुमार है। घटना के संबंध में लोगो ने बताया कि अमरेश अपनी बाइक से सलखुआ से आ रहा था। वही बेचो यादव बाइक से सलखुआ के गोरियारी गांव जा रहा था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.