अररिया, मई 9 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने अपहरण कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस ने मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मो. अफाक अंसारी उर्फ अफाक मियां को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अफाक मियां अपहरण कांड का एक आरोपी था जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये गम्हरिया थाना पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...