भागलपुर, जनवरी 28 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगहा गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बेंगहा वार्ड संख्या दो निवासी 26 वर्षीय पुत्र पंकज यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पंकज यादव भेलवा की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बाइक से दूर जा गिरा, जिससे उसके पैर में गहरी चोट लग गई। हालांकि वह किसी बड़ी अनहोनी से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन - फानन में सलखुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.