भागलपुर, जनवरी 28 -- महिषी एक संवाददाता। महिषी अंचल के आरापट्टी गांव के ग्रामीणों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में आरापट्टी निवासी घूरन साह सहित अन्य लोगों ने लोक शिकायत निवारण में आवेदन भी दिया है। आवेदक के अनुसार आरापट्टी चौक से मंगरौनी जाने वाली सड़क का निर्माण निजी जमीन में कर दिया गया है, जबकि सड़क की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि जब संवेदक पुनः कार्य करने पहुंचा तो ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाकर सही स्थान पर सड़क निर्माण की मांग की। आवेदक ने बताया कि सरकारी अमीन से मापी कराने के बावजूद उनकी निजी जमीन अब तक मुक्त नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से शीघ्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.