एटा, फरवरी 9 -- सोमवार को थाना परिसर जैथरा, अलीगंज में महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। जैथरा में थानाध्यक्ष रीतेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पर्व सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के लोग पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और उनके सहयोग से ही सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होने वाले मेला स्थलों को चिन्हित किया गया और नए स्थानों के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान, कमलेश गुप्ता, एपी चौहान, दिनेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, भूप सिंह वर्मा, प्रधान अखिलेश कुमार, राजा, आशू सहित थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। दूसरी तरफ कोतवाली अलीगंज में पीस कमेटी की बैठ ...