पूर्णिया, जनवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नव वर्ष के अवसर पर सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह एवं सहयोग सदस्यों ने इंडियन रेड सोसाइटी के प्रांगण में रक्तदान किया। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक प्रेम प्रकाश उज्जैन ने भी रक्तदान किया। सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा कदम है जो किसी के जीवन को बचाने के साथ-साथ आपके खुद के स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकता है। रक्तदान महादान है। इसे समय समय पर करना चाहिए। इससे किसी न किसी जरूरतमंद की जान बच जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.