शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- शाहजहांपुर। समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का जन्मदिन पूरे सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। संरक्षक अनिल गुप्ता और शहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि मंत्री खन्ना ने जीवन को समाज सेवा को समर्पित किया है और वे जनपद की शान हैं। अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत भटपुरा रसूलपुर स्थित जमुना वाटिका में जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर की गई। दूसरा कार्यक्रम विनोबा सेवा आश्रम में बुजुर्गों के बीच आयोजित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...