पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग ने वृद्धाआश्रम में वृद्ध जनों के बीच मौसमी फल आम का वितरण करते हुए इसी परिसर क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधन प्रेम प्रकाश उज्जैन उपस्थित थे। मौके पर सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद ने कहा बुजुर्ग हमारे अनुभव का खजाना होते हैं। उनका सम्मान करने से पारिवारिक मूल्यों की नींव मजबूत होती है और समाज में सद्भभाव बना रहता है। हमारा दायित्व बनता है कि हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करें। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य गौरव, अंश वैभव, अक्ष, राजा कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, नंदनी कुमारी, रेखा कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.