पलामू, दिसम्बर 16 -- विश्रामपुर। रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय भोला भुइयां की मौत बीती रात में हो गई है। प्रारंभिक स्तर पर ठंड लगने से मौत होने की बात सामने आई है। मृतक अपने घर में सोया हुआ था। देर रात वह ठंड से ठिठुरने लगा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग सोमवार को सहयोग देकर दाह संस्कार कराया। दीपू कुमार, प्रमोद भुइयां, शंभू भुइयां, राजकुमार राम, प्रवेश राम, प्रदीप राम, दीपक भुईया, सुरेंद्र राम, दिनेश राम, गोरख राम, रमेश राम, द्वारिका राम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...