मधेपुरा, फरवरी 4 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार की शाम एक छात्रा की मौत होने के बाद से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में भय की स्थिति बन गयी है। छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन के सामने अपने- अपने घर जाने की बात कही। हालांकि कॉलेज के प्राचार्य ने छात्राओं को समझा कर छात्रावास में रहने के लिए तैयार किया। दूसरी ओर मृतका के पिता ने घटना की सूचना कॉलेज प्रबंधन और पुलिस द्वारा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया। मालूम हो कि सोमवार की शाम हॉस्टल में रह कर इंजीनिरिंग की पढ़ाई करने वाले एक छात्रा की मौत हो गयी थी। मृतका के पिता ने कहा कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना कॉलेज प्रशासन की ओर से नहीं, बल्कि उसकी रूमेट से मिली। उन्होंने कहा कि रविवार को उनकी बेटी से आखिरी बार बा...