मेरठ, नवम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ मेरठ के बैनर तले कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को क्रमिक अनशन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भूषण, जिला महामंत्री भारतीय मजदूर संघ अनुज कुमार बैठे। आंदोलन के बीच प्रधान प्रबंधक (श्रम कल्याण) के निर्देशों के अनुक्रम में परिवहन निगम अफसरों से हुई वार्ता सभी बिन्दुओं पर सहमति के पश्चात आंदोलन स्थगित कर दिया। आंदोलनकारी पदाधिकारियों ने कहा यदि उक्त वार्ता के समय बनी सहमति के अनुसार शीघ्र-अतिशीघ्र कर्मचारी समस्याओं पर सकारात्मक समाधान नहीं किया तो आंदोलन पुन: शुरू किया जाएगा। प्रांतीय संगठन राजीव त्यागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मोतला, क्षेत्रीय कार्याध्यक्ष संजय सिंह, सुशील कुमार, गणेश बहुखंडी, संदीप, मनोज शर्मा, अशोक कुमार, जोनसन, प्रवेन्द्र शर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.