हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। प्रदेश में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक संचालित मुख्यमंत्री सहभागिता सुपुर्दगी योजना के अंतर्गत चलाए गए विशेष सहभागिता अभियान में जनपद ने पहला स्थान पाया है। कुल 890 गोवंशों को पशुपालकों के सुपुर्द किया गया, जिसके तहत प्रत्येक गोवंश के लिए पशुपालक को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉा एके सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक गोवंश सुपुर्दगी कर प्रथम स्थान पाया है। यह उपलब्धि प्रशासन, पशुपालन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपद के पशुपालकों के सहयोग से संभव हो सकी है। मुख्यमंत्री सहभागिता सुपुर्दगी योजना का उद्देश्य निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, गोशालाओं पर बढ़ते दबाव को कम करना और पशुपालकों को आर्थिक रूप से प्रोत्सा...