गाजीपुर, जनवरी 20 -- गाजीपुर। जिले के युवा प्रगतिशील कृषक अनूप राय ने टिशू कल्चर केले के साथ अफ्रीकी गेंदा की सहफसली खेती कर किसानों के लिए नई राह दिखाई है। अनूप राय ने बताया कि केले के साथ गेंदा की खेती में पौध लागत को छोड़कर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आया, जबकि उत्पादन सामान्य खेती की तुलना में तीन गुना तक बढ़ गया है। फूलों की बाजार में लगातार मांग के कारण लंबे समय तक अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि केले के पौधों के बीच गेंदा लगाए जाने से निराई-गुड़ाई आसान हो गई और दोनों फसलों को पूरा स्थान मिला, जिससे केले के पौधे स्वस्थ और तेजी से बढ़े। अफ्रीकी गेंदा से निकलने वाले प्राकृतिक रसायन नेमाटोड जैसे कीटों को दूर रखते हैं, जिससे केले की फसल को स्वाभाविक सुरक्षा मिली। वहीं केले की पत्तियां गेंदा को पाले से बचा रही हैं। सामान्यत...