बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। राजकीय कृषि बीज भंडार नहटौर पर जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा किसानों को निशुल्क उड़द और मूंग का वितरण किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती करेंगे। इसका उद्देश्य जायद सीजन में गन्ने की फसल के साथ दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना, मिट्टी की उर्वरता सुधारना और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना है। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने ब्लॉक नहटौर के किसान महिपाल सिंह, आफताब, पीतम, ब्रह्मपाल, वेदप्रकाश, भगवंत, शीला देवी, मुनेश कुमारी, राहुल आदि को निशुल्क बीज वितरित किया गया। बुकिंग कराने वाले किसानों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर निशुल्क बीज दिया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि नहटौर ब्लॉक में जायद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.