गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। वार्ड संख्या 46 शक्तिनगर से सहदेवनगर कॉलोनी में सीसी सड़क, आरसीसी नाली और साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग किया जाएगा। महापौर की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति के बाद इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर से अशोक विला, क्रेसेन्ट एकेडमी होते हुए अभिषेक पाण्डेय के आवास तक 01.20 करोड़ रुपये से सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। नाली को गोड़धोइया नाला से जोड़ा जाएगा। साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग से बारिश में जलभराव से राहत मिलेगी। पार्षद आशा श्रीवास्तव ने बताया कि गोड़धोइला नाला निर्माण के कारण यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां तकरीबन दो फीट तक जलभराव हो जाता है। स्थानीय नागरिक अधिवक्ता नित्यानंद मिश्रा एवं सविता तिवारी ने काम शुरू होने की तैयारी पर हर्ष जताया। मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.