हाजीपुर, जनवरी 28 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. गांवों में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से लाखों रुपए की लागत से सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में बनाए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। कई पंचायतों में प्रबंधन केंद्र कार्य कर रहे हैं, तो कई पंचायतों में ताला लगा हुआ, जबकि कई ऐसे भी पंचायत है जहां भूमि के अभाव में अब तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र नहीं बन पाए हैं। जहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र नहीं बने हैं उन पंचायतों का कचरा सीधे सड़क के किनारे खुले मैदान में फेंका जा रहा है। घरों से निकलने वाले ठोस और तरल कचरा हवा में फैलकर लोगों को बीमार बना रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। कई केंद्र निर्माण होने के बाद भी बंद पड़े हैं। न तो कूड़ा संग्रहण की कोई व्...