हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के मजरोही रघुनंदन स्थित डीएवी आईएस मिशन शिक्षण संस्थान में बुधवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं ओएमआर शीट पर प्रश्नों का उत्तर देते हुए आत्मविश्वास से भरे दिखे। शिक्षण संस्थान ने हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों की तार्किक क्षमता, बौद्धिक विकास एवं शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने में सहायक होती हैं। परीक्षा संचालन में शिक्षण संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश कुमार, चंदन कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.