हाजीपुर, फरवरी 15 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के गनियारी में गंगा नदी के पानी से कटाव होने और सैकड़ों लोग घर से बेघर होने पर बांध का निर्माण कराने को ले सीओ को आवेदन सौंपा गया। आवेदन राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन राय ने प्रभारी सीओ पूजा कुमारी को सौंपा है। जिसमे कहा है कि गनियारी में गंगा के पानी से हुए कटाव में सैकड़ों एकड़ जमीन और सैकड़ो लोगों का घर कटाव की भेंट चढ़ गया। साथ ही आसपास के बांध भी क्षतिग्रस्त हो गया। आवेदन में कहा कि आने वाले बाढ़ से पहले बांधों की मरम्मत और रिंग बांध का निर्माण कराया जाए,ताकि होने वाले परेशानी से बचा जा सके। अगर समय रहते बांध की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाली बरसात में सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे। साथ ही कृषि योग्य भूमि भी बर्बाद हो जाएगी। इस दौरान समाजसेवी अभिमन्यु कुमार राय,पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.