कौशाम्बी, मार्च 10 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर निवासी विनय पाल पुत्र मोतीलाल ने देवीगंज बाजार में सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा है। शनिवार की शाम वह केंद्र बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह पहुंचा तो देखा की केंद्र की शटर का ताला टूटा था। भीतर रखे 65 हजार रुपये गायब थे। चोरों ने बगल स्थित संतराम पुत्र विजय सोनी निवासी अफजलपुर सातो की आभूषण की दुकान को भी निशाना बनाया। आभूषण की दुकान से कुछ भी ले नहीं जा सके। इसी के समीप शंकर लाल पटेल पुत्र मन्ना लाल निवासी मलाक निंदूरा का भी सहज केंद्र है। नकदी नहीं मिली तो ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने प्रिंटर तोड़ दिया। इस संबंध में कड़ा धाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.