धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा की ओर से पूर्व ट्रस्टी एवं धनबाद व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे सत्यवान सिंह चौधरी को श्रद्धांजलि दी। रविवार को सहजानंद नगर स्थित ट्रस्ट के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सत्यवान सिंह चौधरी का निधन 23 फरवरी को हो गया था। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने की। उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सत्यवान चौधरी सादगी के प्रतीक थे। बतौर ट्रस्टी उन्होंने हमेशा ट्रस्ट की बेहतरी के लिए कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.