पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल से कुपोषण को दूर करेगा सहजन। पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में हजारों घर आंगन में सहजन लगे हैं। अब स्कूलों में पोषण वाटिका में भी सहजन के पौधे लगाये जा रहे हैं। वहीं सहजन जीविका दीदी की आमदन का भी जरिया बन रहा है। वर्ष 2021 से 2025 तक कुल 36988 सहजन का पौधा जीविका दीदियों के द्वारा लगाया गया है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत हरित जीविका हरित बिहार के तहत इस वर्ष अब तक कुल 3556 पौधे लगाए गए हैं। जिले के सभी 14 प्रखंडों में सहजन के पौधे जीविका दीदियों के द्वारा लगाया गया है। सहजन की सब्जी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। जीविका दीदी सहजन के पौधे लगाकर गांवों से कुपोषण को दूर करने की पहल के साथ अपनी आमदन का मार्ग भी प्रशस्त कर रही हैं। अभी घर और आंगन में सहजन के पेड़ में ग...