बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। संवाददाता सहजन की फली तोड़ने के दौरान डाल ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से छू गई। इससे फली तोड़ रहा युवक हाइटेंशन लाइन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। तिंदवारी थानाक्षेत्र के भगवतीनगर निवासी 30 वर्षीय पीतांबर गुरुवार सुबह तेरहीमाफी रोड स्थित सहजन के पेड़ से उसकी फली तोड़ रहा था। पेड़ के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजरी है। फली तोड़ने के दौरान पेड़ की डाल हाइटेंशन लाइन से छू गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस गया था। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो उसके घरवालों को सूचना दी। आननफानन उसे पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.