गोरखपुर, फरवरी 23 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाने के पीछे परिसर में रविवार को आग लग गई। इससे विभिन्न केस में वहां रखीं बाइकें जलने लगीं। पीछे धुआं देखकर थाने मेंमौजूद फरियादियों ने शोर मचाया। आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों ने उस पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, थाना परिसर में दुर्घटना औरर केस दर्ज होने के बाद सैकड़ों दो व चार पहिया वाहन खड़े रहते है। रविवार को पीछे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। धुआं देखकर थाने में अफरातफरी मच गई। थाने पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। वाहनों में आग की सूचना पर तत्काल पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाई। कुछ देर में आब पर काबू पा लिया गया। आग फैलती तो काफी नुकसान हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.