रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर। सोमवार को सहकार भारती के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर विकास शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान 13 जून को नगर निगम सभागार हॉल में स्वयं सहायता समूहों के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए मेयर को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान सहकार भारती प्रतिनिधियों ने जिले में सहकारिता को मजबूती देने और सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के विषय पर मेयर के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह बैठक सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अहम होगी।इस दौरान पर सहकार भारती के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कश्यप, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला संगठन प्रमुख राम पांडेय, जिला महामंत्री सुबीर दास और लालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.